श्रीनगर के सांसद पार्टी और सांसदी से इस्तीफा देंगे:कहा- सरकार ने धारा 370 पर वादा पूरा नहीं किए; नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायक अल्टीमेटम दे चुके

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) छोड़ने और लोकसभा से आज इस्तीफे का ऐलान करेंगे।

यह घोषणा वे बडगाम में अपने पिता आगा सैयद मेंहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर होने वाली एक जनसभा में करेंगे। रुहुल्लाह का आरोप है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता से धारा 370 पर किए गए वादों से पीछे हट रहे हैं।

रुहुल्लाह बडगाम से तीन बार विधायक रह चुके हैं और 2024 में श्रीनगर से सांसद चुने गए थे।

इसके आलाव जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के 25 विधायकों ने रविवार को पार्टी ही नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया थी। विधायकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी भी दी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *