15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘इंतजार करिए’। उन्होंने बवंडर और रेत घड़ी के इमोजी भी लगाए। वैभव की इस पोस्ट को 8 लाख 96 हजार यूजर्स लाइक कर चुके हैं।
वैभव को वेस्टइंडीज सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। उनकी पोस्ट के बाद फैंस को लगा कि शायद वे वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को चौथे टी-20 में खेलेंगे। हालांकि उन्हें इस मुकाबले में भी प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया।