लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव पर NCP-SP सहमत:सुप्रिया सुले बोलीं- हर राज्य में बराबर सीटें बढ़ेंगी तो समर्थन देंगे, महिला आरक्षण भी लागू हो

NCP (शरद गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा सीटों की संख्या 50% बढ़ाने के भाजपा के प्रस्ताव का समर्थन करने को तैयार है। इसके साथ ही महिला आरक्षण लागू करने की भी बात कही गई है।

सुले ने बताया कि भाजपा ने परिसीमन विधेयक पर चर्चा के लिए विपक्षी नेताओं को बैठक में बुलाया था। बैठक में भाजपा ने सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।

हालांकि, सुले ने स्पष्ट किया कि NCP-SP ने विधेयक का समर्थन करने का अभी औपचारिक फैसला नहीं लिया है। पार्टी को प्रस्तावित विधेयक की आधिकारिक कॉपी नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि पार्टी इस प्रस्ताव पर INDIA गठबंधन के सहयोगियों के साथ भी चर्चा करना चाहती है। अगर सभी दल सहमत होते हैं, तो NCP-SP इसका समर्थन करने के लिए तैयार है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *