रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने कहा कि बिग बॉस में आने से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था। सलमान ने उन्हें मनोज तिवारी की बेटी बताते हुए ‘भाई-भतीजावाद’ का जिक्र किया।

वहीं, पंजाबी सिंगर एकम बावा के दावे ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बावा ने दावा किया है कि वह रीति तिवारी की मां रानी तिवारी के साथ रिश्ते में थे और दोनों ने शादी भी की थी। उन्होंने खुद को रीति का सौतेला पिता और कानूनी तौर पर पिता बताया है।

‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने भी रीति तिवारी की पहचान और शो में उनके आने को लेकर टिप्पणी की। शो के प्रचार वीडियो में सलमान रीति से कहते नजर आए कि बिग बॉस में आने से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था।

सलमान ने यह भी कहा कि रीति मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से शो में आई हैं और इस संदर्भ में ‘भाई-भतीजावाद’ शब्द का इस्तेमाल किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *