रिपोर्ट- ईरानी सुप्रीम लीडर के लंदन वाले दोनों फ्लैट बिकेंगे:लोन नहीं चुका पाने पर बेचने की नौबत; ₹242 करोड़ का पेंटहाउस ₹153 करोड़ में बिकेगा

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से जुड़े लंदन के दो आलीशान अपार्टमेंट बिक्री के लिए रखे गए हैं। द संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से एक लग्जरी पेंटहाउस को 2016 में करीब ₹242.53 करोड़ में खरीदा गया था।

इसे अब करीब ₹153.17 करोड़ में बेचा जा रहा है। यानी खरीद कीमत के मुकाबले इसकी मौजूदा मांग करीब ₹89.36 करोड़ कम है।

दोनों अपार्टमेंट के रिकॉर्ड में ईरानी बैंकर अली अंसारी मालिक के तौर पर दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अंसारी बैंक का लोन नहीं चुका पाए जिसके कारण यह प्रॉपर्टी इस वक्त रिसीवरशिप में है।

प्रॉपर्टी रिसीवरशिप में होने का मतलब है कि जब कोई मकान मालिक बैंक का लोन नहीं चुका पाते तो प्रॉपर्टी का मैनेजमेंट एक निष्पक्ष तीसरे शख्स (जिसे ‘रिसीवर’ कहते हैं) को सौंप दिया जाता है। ताकि वह उसे बेचकर या किराए पर देकर बैंक का पैसा वसूल कर सके।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *