राहुल की राष्ट्रपति को चिट्‌ठी-गौतम को राज्यपाल न बनने दें:अंकिता भंडारी के माता-पिता बोले जांच होने तक नियुक्ति रोकी जाए; बुद्धिजीवियों का कांग्रेस को लेटर

राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर राष्ट्रपति को चिट्‌ठी लिखी है। इसमें उन्होंने अंकिता भंडारी केस में जांच पूरी होने तक गौतम को राज्यपाल का पदभार लेने से रोकने की बात कही है।

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भी दुष्यंत की राज्यपाल पद पर नियुक्ति को रोकने की मांग की। इसके लिए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

इधर, दलित बुद्धिजीवियों ने कांग्रेस के नाम खुला खत लिखा है। इसमें कहा कि नैतिकता पार्टी के आचरण में भी दिखे।

अंकिता उत्तराखंड के एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। साल 2022 में एक VIP को विशेष सेवाएं देने से इनकार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। VIP की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *