फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज के 10 दिनों में दुनियाभर में ₹1,228 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें अकेले भारत से ₹819.50 करोड़ की कमाई हुई है। इसके साथ ही यह धुरंधर-2 (₹1,839 करोड़) के बाद इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
वहीं, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘रामायण’ 7वें नंबर पर पहुंच गई है। इसने शाहरुख खान की ‘जवान’ (₹1,160 करोड़) और यश की ‘KGF 2’ (₹1,215 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
10वें दिन फिल्म की कमाई में 51.6% का उछाल आया। दूसरे शुक्रवार को इसने ₹48.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जो शनिवार को बढ़कर ₹72.90 करोड़ हो गया। यानी एक दिन में फिल्म की कमाई ₹24.80 करोड़ बढ़ गई।