मोदी बोले-12 साल में 49 करोड़ लोग गरीबी से निकले:देश में आर्थिक असमानता में तेजी से कमी आई; 6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े

पीएम मोदी ने वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि 2011 से 2023 के बीच भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान गरीबी की दर में 90% की कमी आई।

पीएम ने कहा कि पिछले 6 साल में रोजगार के 13.4 करोड़ नए अवसर बढ़े हैं। यह संख्या कामकाजी उम्र वाली आबादी में हुई बढ़ोतरी से करीब दोगुनी है। साथ ही देश में आर्थिक असमानता भी कम हुई है। उन्होंने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी।

दरअसल, वर्ल्ड बैंक ने अक्टूबर में ‘इंडिया पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ नाम से रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 में 27.1% थी, जो 2023 में घटकर 2.6% रह गई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *