मुश्ताक अली ट्रॉफी-रजत पाटीदार के 135 रन, 13 छक्के लगाए:मध्यप्रदेश ने असम को 131 रन से हराया; सूर्यकुमार की लगातार दूसरी फिफ्टी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सोमवार को मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने असम के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 135 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही पाटीदार ने नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया।

न्यू चंडीगढ़ में मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 250 रन बनाए। जवाब में असम की टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। मध्यप्रदेश ने यह मुकाबला 131 रन से जीता।

दिन के दूसरे बड़े प्रदर्शन में सूर्यकुमार यादव ने गुजरात के खिलाफ 29 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए। सूर्यकुमार की पारी की बदौलत मुंबई ने 199 रन का लक्ष्य 15.2 ओवर में हासिल कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले शनिवार को उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 21 गेंदों में 60 रन बनाए थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *