डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज मिस वर्ल्ड 2026 बनीं। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2025 रहीं ओपल सुचाता चुआंगश्री ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2026 को ताज पहनाया। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस रनर अप रहीं। मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकेंड रनर अप रहीं।
भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 में जगह नहीं बना सकीं। अगले साल मिस वर्ल्ड का आयोजन तंजानिया में होगा।
पिछले साल ओपल सुचाता ने खिताब जीता था
मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले पिछले साल 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ था। इस मुकाबले में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था।
थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनर-अप रही थीं। पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनर-अप रही थीं।