भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया:दूसरे यूथ वनडे में आर्यवीर सहवाग हाफ सेंचुरी से चूके, यशबर्धन का शतक

भारत अंडर-19 टीम ने राजकोट में खेले गए दूसरे यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 103 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 341 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.1 ओवर में 238 रन पर ऑलआउट हो गई।

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग 47 रन बनाकर रन आउट हुए और अर्धशतक से चूक गए। वहीं, यशवर्धन चौहान ने 122 रन की पारी खेली। वीके विनीत ने 87 रन बनाए।

यशबर्धन ने 15 चौके और 2 सिक्स लगाए

यशबर्धन चौहान ने 100 गेंदों पर 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 122 रन की पारी खेली। वीके विनीत ने 92 गेंदों पर 87 रन बनाए, जबकि आर्यवीर सहवाग 48 गेंदों पर 47 रन बनाकर रन आउट हुए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *