बंगाल सरकार अब छात्रों को मोबाइल के पैसे नहीं देगी:शिक्षा पर खर्च किया जाएगा; पिछले साल 15 लाख स्टूडेंट्स पर ₹1500 करोड़ खर्च हुए

पश्चिम बंगाल सरकार क्लास 11 और 12 के छात्रों को मोबाइल खरीदने के लिए मिलने वाली ₹10 हजार की मदद बंद करेगी।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। यह एकमुश्त मदद पिछली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार की ‘तरुणेर स्वप्नो’ योजना के तहत दी जाती थी।

अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार छात्रों की पढ़ाई के लिए आधुनिक शैक्षणिक ढांचा उपलब्ध कराने पर ज्यादा पैसा खर्च करेगी। उन्होंने साफ कहा, “लेकिन हम मोबाइल फोन नहीं देंगे।”

साल 2025 में बंगाल सरकार ने इस योजना के तहत 15 लाख स्टूडेंट्स को 1500 करोड़ रुपए दिए थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *