नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था

महाराष्ट्र के नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा। पार्टी ने दावा किया कि फडणवीस ने चुनाव के पूरे नतीजे आने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया।

कांग्रेस ने कहा- फडणवीस ने चुनाव के पूरे नतीजे आने से पहले ही बड़ा तीर चलाने के अंदाज में ट्वीट कर दिया। लेकिन उनका तीर उनके सीने में ही जा लगा। दावे के मुताबिक, फडणवीस ने पीएम का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- एकदम जीरो! कम से कम कांग्रेस किसी एक चीज में तो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

वहीं, पीएम मोदी ने पोस्ट किया था- 4 राज्यों में 28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हुए। अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? पीएम के पोस्ट से पहले तक कांग्रेस ने 4 राज्यों में एक भी सीटें नहीं जीती थी। लेकिन बाद में कांग्रेस नागपुर सीट जीत गई।

नागपुर CM फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह क्षेत्र है और भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है। ऐसे क्षेत्र में कांग्रेस की जीत को भाजपा के लिए राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *