धमकियों के बीच जलसा के बाहर फैंस से मिले अमिताभ:बम से उड़ाने की 3 धमकियां मिलीं; फायरिंग की प्लानिंग करने वाले दो शूटर गिरफ्तार

अमिताभ बच्चन अपने मुंबई स्थित आवास ‘जलसा’ को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बावजूद संडे दर्शन के लिए बाहर निकले।

गुरुवार सुबह उनके बंगले को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने भी उनके घर के बाहर फायरिंग की साजिश रचने वाले दो शार्पशूटर्स को पकड़ा है।

इन तमाम धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन कड़ी सुरक्षा घेरे में जलसा के मुख्य गेट पर आए और बड़ी संख्या में जुटे फैंस का अभिवादन किया।

संडे दर्शन में कड़ी सुरक्षा के बीच अमिताभ हमेशा की तरह शांत नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ते के साथ ऑरेंज, नीले और सफेद रंग के प्रिंट वाली जैकेट और मैचिंग टोपी पहन रखी थी।

मंच पर आने के बाद उन्होंने सबसे पहले हाथ जोड़कर प्रशंसकों को नमस्ते किया और तालियां बजाईं। इसके बाद वे दोनों हाथ हिलाते हुए भीड़ में मौजूद और दूर खड़े फैंस की ओर इशारा कर संवाद करते दिखे। जलसा के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *