“दोस्ती से बढ़कर कुछ नहीं होता”, भारत में रूसी संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन पर बोले रूस के राजदूत

नई दिल्ली, २१ नवंबर। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR)  और भारत में रूसी दूतावास की संस्कृति विभाग की ओर से सोमवार को रूसी संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन द्वीप जलाकर किया गया। इसमें भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे और भारत में रूस के राजदूत सहित कई अन्य देशों के राजदूत भी शामिल हुए। 

वहाँ मौजूद सभी दर्शकों को संबोधित करते हुए रूस के राजदूत ने कहा, “दोस्ती से बढ़ कर कोई चीज नहीं होती।”

हालाँकि, बतौर मुख्य अतिथि और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने भी अपने संबोधन में भारत-रूस की दोस्ती को एक मिसाल बताते हुए कहा कि हमारे रिश्ते सिर्फ़ राजनयिक नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमारे देश का बॉलीवुड भी रूस के हर नागरिक के दिल में बसता है। दिवंगत अभिनेता राजकपूर ने अपनी फ़िल्मों के माध्यम से कई दशकों तक रूस के लोगों के दिलों पर राज किया।”

२१ से २९ नवंबर तक मनाए जाने वाले रूसी संस्कृति महोत्सव में रूसी सांस्कृतिक दल अपनी नृत्य कला से धूम मचाएंगे। रूस में ज़्यादातर बैले नृत्य का चलन है, जिसे भारतीय दर्शकों को देखने और समझनें को मिलेगा।

-डॉ. शाहिद सिद्दीक़ी; Follow via Twitter @shahidsiddiqui

 

लगातार अपडेट और ख़बरों के लिए हमारे फ़ेसबुक पेज और ट्विटर ज़रूर फ़ॉलो करें। 

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *