देश का सबसे बड़ा IPO 21-23 अक्टूबर तक खुलेगा:JIO 27 करोड़ शेयर से ₹30 हजार करोड़ जुटाएगी; एक शेयर की कीमत ₹1065-₹1119 होगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल सर्विसेज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा। कंपनी 27 करोड़ शेयर जारी करेगी।

एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 तय किया है। कंपनी का टारगेट IPO से 30 हजार करोड़ रुपए जुटाने का है।

एंकर इन्वेस्टर्स 19 अक्टूबर से लगा सकेंगे बोली

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, एंकर इन्वेस्टर्स यानी बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए बिडिंग की तारीख 19 अक्टूबर तय की गई है।

यानी इश्यू खुलने से दो दिन पहले एंकर इन्वेस्टर्स बोली लगा सकेंगे। आम निवेशकों के लिए यह आईपीओ तीन दिनों तक खुला रहेगा।

कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए ₹3,000 करोड़ रिजर्व

कंपनी ने आईपीओ में अपने कर्मचारियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्वेशन रखा है…

  • कर्मचारियों के लिए: एम्प्लॉइज के लिए ₹500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखे गए हैं।
  • एम्पलॉई डिस्काउंट: आवेदन करने वाले कर्मचारियों को हर शेयर पर ₹54 की छूट मिलेगी।
  • RIL शेयरहोल्डर्स: एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ तक का कोटा है।
  • कुल रिजर्वेशन: दोनों कैटेगरी में टोटल ₹3,000 करोड़ का रिजर्वेशन तय किया गया है।
  • शेयरों का लॉट: आम निवेशक कम से कम 12 शेयर का एक लॉट खरीद सकते हैं।
इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *