दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल ‘GPT-6 एस्ट्रा’ लॉन्च:वेबसाइट बनाने, साइंस और कोडिंग के काम मिनटों में करेगा, जानें नए AI मॉडल के फीचर्स

ओपनएआई ने नया AI मॉडल GPT-6 एस्ट्रा लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल बता रही है।

ओपनएआई का दावा है कि एस्ट्रा मॉडल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइंस, साइबर सिक्योरिटी, फाइनेंशियल मॉडलिंग और डेटा एनालिसिस जैसे जटिल कामों को संभालने के साथ-साथ टैक्स फाइलिंग और फॉर्म भरने जैसे रोजमर्रा के काम मिनटों में कर सकता है।

ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने GPT-6 एस्ट्रा को ‘बड़ी छलांग’ बताया और कहा कि हम AGI के दौर में पहुंच चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में लोग एस्ट्रा के लॉन्च को ही एजीआई युग की शुरुआत मानेंगे।

नया मॉडल साइबर सुरक्षा की खामियां खुद ढूंढेगा

जीपीटी-6 अस्ट्रा मजबूत और सुरक्षित प्रणालियों में मौजूद तकनीकी खामियों की पहचान कर सकता है। आंतरिक जांच के दौरान अस्ट्रा ने दो ऐसी अज्ञात सुरक्षा खामियों की खोज की, जिन्हें संबंधित डेवलपर्स को रिपोर्ट कर दिया गया है।

नियंत्रित तरीके से मिलेगा एडवांस्ड फीचर्स का एक्सेस

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स का इस्तेमाल रक्षा और हमले दोनों के लिए हो सकता है, इसलिए ओपनएआई ने इसका एक्सेस सीमित रखा है। सुरक्षा जोखिम से बचने के लिए फिलहाल सिर्फ भरोसेमंद साइबर रक्षकों को ‘डेब्रेक ब्लू’ प्रोग्राम के जरिए यह एक्सेस मिलेगा।

6 घंटे का अपार्टमेंट खोजना सिर्फ 10 मिनट में होगा

ओपनएआई के मुताबिक, एस्ट्रा बिना किसी मानवीय मदद के कोडिंग, वेबसाइट बनाना, साइंटिफिक एनालिसिस और गेम डेवलपमेंट जैसे काम ऑटोमैटिक कर सकता है। इसके एआई एजेंट्स अपार्टमेंट खोजने जैसे 6 घंटे लंबे काम को महज 10 मिनट से भी कम समय में पूरा कर सकते हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *