दिल्ली लीग के फिक्सिंग आरोपों का IPL कनेक्शन:CSK के 5 मैचों की प्लेइंग-XI लीक करने का दावा; पूर्व खिलाड़ी का दावा-3 करोड़ रुपए कमाए

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में प्लेइंग-XI लीक और स्पॉट-फिक्सिंग के आरोपों के बीच मामला IPL तक पहुंच गया है। तहलका के स्टिंग में पूर्व रणजी खिलाड़ी रचित भाटिया ने दावा किया कि उसने 2025 IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पांच मैचों के प्लेइंग-XI की जानकारी टॉस से पहले बुकीज तक पहुंचाई थी। इसके बदले उसे हर मैच के लिए 60 लाख रुपए मिले और पांच मैचों से करीब 3 करोड़ रुपए कमाए।

तहलका की रिपोर्ट के मुताबिक, भाटिया ने कहा कि उसे CSK की अंतिम प्लेइंग-XI की जानकारी टीम से जुड़े एक खिलाड़ी से टॉस से पहले मिलती थी। वह जानकारी स्नैपचैट के जरिए लंदन में मौजूद बुकीज तक पहुंचाने का दावा करता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अंदरूनी जानकारी को सीधे खिलाड़ियों के नाम से साझा करने के बजाय कथित तौर पर कोड और इमोजी का इस्तेमाल किया जाता था।

भाटिया ने बाद में DPL के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की बात कही। पहले उसने पुरानी दिल्ली 6 की प्लेइंग-XI उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन DPL 2026 शुरू होने के बाद उसने सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम की जानकारी देने का दावा किया। 3 अगस्त के सेंट्रल दिल्ली बनाम नॉर्थ दिल्ली मुकाबले में स्टिंग के जरिए प्लेइंग-XI पहले उपलब्ध कराने का उदाहरण भी रिपोर्ट में दिखाया गया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *