तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म:CM विजय ने धारापुरम में 40km लंबा रोड शो किया; 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का प्रचार रविवार को खत्म हो गया। दोनों सीटें SC के लिए आरक्षित हैं और यहां पांचतरफा मुकाबला है।

सत्तारूढ़ TVK के संस्थापक और मुख्यमंत्री जोसेफ सी. विजय ने धारापुरम में तीन घंटे से ज्यादा लंबा रोड शो किया। उन्होंने करीब 40 किमी की दूरी तय की और लोगों से छोटी मुलाकातें कीं।

4 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 6 सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हैं। इनमें तमिलनाडु की 2, पश्चिम बंगाल की 2 और पुडुचेरी की 1 विधानसभा सीट शामिल है।

इसके अलावा असम की 1 लोकसभा सीट भी शामिल है। निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक, वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *