ट्रम्प ने अमेरिकी नौसेना मजबूत करने के लिए वॉरफाइटर चुना:हंग काओ विवादित बयानों के लिए मशहूर, कहा था- आंते निकालकर खा सकने वाले सैनिक चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने हंग काओ को नेवी सेक्रेटरी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि वे ‘सच्चे वॉरियर’ हैं। वह अमेरिकी नौसेना और मरीन कॉर्प्स को दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाए रखने के लिए सही व्यक्ति हैं।

काओ से पहले जॉन फेलन नेवी सेक्रेटरी थे। उनके पास सैन्य अनुभव नहीं था, जबकि काओ 31 साल तक अमेरिकी नौसेना में रहे हैं और इराक, अफगानिस्तान और सोमालिया जैसे इलाकों में मिशन का हिस्सा रहे हैं।

हंग काओ अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर रहे हैं। करीब दो साल पहले एक चुनावी बहस के दौरान उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना में ‘वोकिज्म’ का असर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा था कि देश को ऐसे सैनिक चाहिए जो मुश्किल हालात में लड़ने के लिए तैयार रहें, यहां तक कि अपनी आंतें निकालकर खाने जैसी स्थिति के लिए भी तैयार हों।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *