टाइगर श्रॉफ केस:आरोपियों ने हमले में इस्तेमाल हुई बाइक ₹25 हजार में खरीदी; मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने 25-30 बैंक खातों में पैसे छिपाए

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार को कहा कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने 25-30 बैंक अकाउंट्स में पैसे छिपाए थे।

पुलिस ने दावा किया कि इन्हीं अकाउंट्स से अनिल ने अमर मुंडेलिया नाम के एक अन्य आरोपी को ₹25 हजार भेजे थे जिसके जरिए हमले में इस्तेमाल हुई बाइक खरीदी गई।

मुंबई की विशेष MCOCA कोर्ट ने अमर को 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। वह इस मामले में 12वां आरोपी है।

दरअसल, मुंबई के जुहू में 18 अक्टूबर की शाम फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर की कार पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग की। हमले में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *