चांदी ₹1,423 बढ़कर ₹2.35 लाख किलो पर पहुंची:सोना ₹409 महंगा होकर 1.53 लाख का 10 ग्राम हुआ, आगे और बढ़ सकते हैं दाम

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 9 सितंबर को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 409 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 1,423 रुपए बढ़कर 2.35 लाख रुपए हो गई है।

इस साल सोना ₹20 हजार महंगा हो चुका

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 20 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *