गिल की फास्टेस्ट डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड महीनेभर में टूटा:ब्रूक का 114 गेंदों पर दोहरा शतक; वनडे में भारतीयों की सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में 114 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया।

रावलपिंडी में ब्रूक ने गुरुवार को 202 रन की पारी में 21 चौके और 10 छक्के लगाए। वे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने।

इस पारी के चलते ब्रूक ने भारत के शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने 21 दिन पहले 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 बॉल पर डबल सेंचुरी लगाई थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *