कृति सेनन के पोस्ट में स्कर्ट और बुरके का जिक्र:रक्षाबंधन ऐड में रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं, जानिए किन एक्ट्रेसेस की हो चुकी ट्रोलिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्कर्ट और बुरके का जिक्र किया है। हाल ही में उन्हें रक्षाबंधन विज्ञापन में ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज पहनने पर ट्रोल किया गया था।

अब कृति ने अपने पोस्ट में यौन उत्पीड़न के मामले में पीड़िता के छोटे कपड़ों को दोष देने वाली सोच पर सवाल उठाए हैं।

इससे पहले भारी विरोध और ट्रोलिंग के बाद ज्वेलरी ब्रांड ने उस रक्षाबंधन विज्ञापन को हटा लिया था। तब कृति ने कपड़ों पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा था भारतीय संस्कृति महिला के दिल में होती है, उसकी नेकलाइन में नहीं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *