एक दिन ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज बहाल:कंपनी ने कहा- साइबर अटैक नहीं, तकनीकी खराबी थी; आउटलुक-टीम्स और कोपायलट प्रभावित हुए थे

एक दिन से ज्यादा समय तक ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक, टीम्स और कोपायलट समेत सभी प्रमुख सर्विसेज अब बहाल हो गई हैं।

कंपनी ने 13 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर इस आउटेज के लिए ग्राहकों और पार्टनर्स से माफी मांगी है।

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि यह समस्या किसी साइबर हमले या AI एजेंट की वजह से नहीं, बल्कि नेटवर्क कैपेसिटी अपग्रेड से जुड़ी एक तकनीकी खामी के कारण हुई थी।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि इस समस्या के कारण ग्राहकों और पार्टनर्स को हुई परेशानी के लिए खेद है। कंपनी ने स्वीकार किया कि ग्राहक उनकी सर्विसेज पर जो भरोसा जताते हैं, उसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी आती है और वे इसे बेहद गंभीरता से लेते हैं।

इस समस्या की मूल वजह को ठीक कर लिया गया है। हालांकि, जो थोड़े-बहुत ग्राहक और क्षेत्र अभी भी प्रभावित हैं, वहां सर्विसेज को पूरी तरह सामान्य करने का काम जारी है।

आउटेज के दौरान लगातार अपडेट देने वाले ‘माइक्रोसॉफ्ट 365 स्टेटस’ अकाउंट ने भी कंपनी के इस बयान को रीपोस्ट किया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *