ईरान में 25 लाख रियाल के बराबर 1 डॉलर:जंग की वजह से 7 महीने में 50% कमजोर हुई मुद्रा; सबसे निचले स्तर पर पहुंची

ईरान की करेंसी रियाल मंगलवार को अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। 1 डॉलर खरीदने के लिए 25 लाख रियाल देने पड़ रहे हैं।

जंग शुरू होने से पहले 27 फरवरी को 1 डॉलर के बदले करीब 17 लाख रियाल मिल रहे थे। यानी कि सिर्फ 7 महीने में ईरान की करेंसी करीब 50 फीसदी तक गिर गई है।

ईरान के केंद्रीय बैंक की आधिकारिक दर करीब 16.5 लाख रियाल प्रति डॉलर है। हालांकि आम लोगों को डॉलर बाजार की दर पर ही मिलता है।

डॉलर के मुकाबले रियाल की कीमत गिरने की बड़ी वजह युद्ध, अमेरिकी प्रतिबंध और ईरानी तेल पर लगी अमेरिकी नाकाबंदी है। इससे ईरान की कमाई और डॉलर की उपलब्धता पर असर पड़ा है, जिससे रियाल लगातार कमजोर हो रहा है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *