ईरान पर फरवरी में हुए अमेरिका हमलों को लेकर UN की जांच रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई। UN की स्वतंत्र जांच टीम ने कहा कि उसके पास यह मानने की पर्याप्त वजह है कि मिनाब के गर्ल्स स्कूल और एक स्पोर्ट्स सेंटर पर हमले अमेरिकी सेना ने किए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध हो सकते हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध में भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर युद्ध अपराध के आरोप लगे थे। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने 2023 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अब UN की रिपोर्ट के बाद ट्रम्प की किसी तरह की व्यक्तिगत जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
ईरान में अमेरिका के 2 हमलों की UN ने जांच की
पहला- मिनाब गर्ल्स स्कूल पर हमले में 120 बच्चों की मौत
- UN की फैक्ट-फाइंडिंग टीम ने मिनाब शहर के शाजारेह तैयबेह प्राइमरी स्कूल पर हुए हमले की जांच की।
- ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 150 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इनमें करीब 120 स्कूली बच्चे थे।
- जांच टीम के मुताबिक, स्कूल एक नागरिक इमारत थी। उसे सैन्य काम के लिए इस्तेमाल किए जाने का कोई सबूत नहीं मिला।
- अमेरिकी सेना के पास खुफिया जानकारी थी कि ईरान का एक सीनियर सैन्य कमांडर स्कूल में मौजूद हो सकता है। लेकिन हमला करने से पहले इस जानकारी की पुष्टि नहीं की गई।
- UN टीम ने कहा कि स्कूल पर किया गया हमला अंधाधुंध हमला था। इसमें आम नागरिक मारे गए और नागरिक इमारत को नुकसान पहुंचा।