इमरान खान के लिए ब्रायन लारा की भावुक अपील:यह राजनीति नहीं, इंसानियत से जुड़ी मांग, कहा- सही मेडिकल इलाज मिले

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के लिए भावुक अपील की है। उन्होंने इमरान खान को स्वतंत्र और सही मेडिकल इलाज देने की मांग की है।

लारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- यह अपील राजनीति से जुड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि इमरान खान को हर इंसान की तरह सम्मान और संवेदनशील व्यवहार मिलना चाहिए।’

इमरान खान 2023 से कई कानूनी मामलों के बीच जेल में हैं। उनकी सेहत और जेल में इलाज को लेकर दुनिया भर के कई पूर्व कप्तानों ने चिट्ठी लिखी थी।

लारा ने कहा- इमरान की देखभाल नहीं हो रही

लारा ने लिखा- ‘इमरान और मैं मैदान पर कुछ ही बार आमने-सामने आए, लेकिन उनके लिए मेरे मन में सम्मान उसी समय बन गया था और आज भी कायम है।’

उन्होंने आगे लिखा- ‘मैं यह समझने में मुश्किल महसूस कर रहा हूं कि जो व्यक्ति अपने खेल के सबसे अच्छे दौर में देश के लिए उम्मीद, गर्व और प्रेरणा का प्रतीक था। वह आज ऐसी स्थिति में कैसे पहुंच गया, जहां उसकी सही देखभाल नहीं हो रही। उसे वह संवेदनशीलता और सम्मान नहीं मिल रहा, जिसका वह हकदार है।’

इमरान के लिए पूर्व क्रिकेटरों ने दो बार लेटर भेजे

दुनियाभर के क्रिकेट कप्तानों ने इमरान के जेल में होने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को दो लेटर भेजे हैं। पहला पत्र फरवरी में भेजा गया था, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

दूसरी चिट्ठी 23 अगस्त को भेजी गई। इसमें भारत के कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत 21 पूर्व कप्तानों ने साइन किया था। पत्र में इमरान को सही मेडिकल इलाज देने की मांग की गई थी।

इससे पहले 21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इमरान को अस्पताल में एडमिट किया गया था, बाद में फिर उन्हें अदियाला जेल भेज दिया गया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *