इसराइल में हुए आम चुनावों के अंतिम नतीजों से साफ हो गया कि न तो बिन्यामिन नेतन्याहू के गठबंधन को और न ही यहूदी विपक्ष को संसद में बहुमत मिला है.
दो अरब पार्टियों के गठबंधनों, द जॉइंट लिस्ट और राम ने उम्मीदों के उलट प्रदर्शन करते हुए 120 सीटों वाली इसराइली संसद में रिकॉर्ड 19 सीटें जीतीं.
इससे ये दोनों अरब गठबंधन सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाने की स्थिति में आ गए हैं.
नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिलीं हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गादी आइज़नकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं हैं.
अब इसराइल के राष्ट्रपति हर्ज़ोग सभी राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करेंगे और उसके बाद ही वो किसी नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे. इस प्रक्रिया में कई हफ़्ते लग सकते हैं.