इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान 133 रन पर ऑलआउट:3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके, बाबर 7 रन पर बोल्ड; टंग को 4 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 133 रन पर सिमट गई। टीम के सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4 विकेट लिए।

एजबेस्टन में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की पारी सिर्फ 33.5 ओवर चली। जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 39 ओवर में 156/4 रन बना लिए। उसे पाकिस्तान पर 23 रन की बढ़त मिल गई है। हैरी ब्रूक 52 और डैन लॉरेंस 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

एमिलियो और ब्रुक की फिफ्टी

इंग्लैंड के लिए एमिलियो गे ने 60 रन बनाए। उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। गे 114 गेंदों पर 60 रन बनाकर रजाउल्लाह की गेंद पर आउट हुए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *