अहमदाबाद में दिलजीत के चार गानों पर रोक की मांग:कॉन्सर्ट से पहले प्रोफेसर की चेतावनी- पटियाला पेग गाया तो कोर्ट जाऊंगा; 2000 जवान तैनात

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरन्नेवर ने मांग की है कि दिलजीत अपने कॉन्सर्ट में 4 गाने न गाएं।

उनका आरोप है कि इन गानों के बोल शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ये गाने गाए गए, तो वो गुजरात हाईकोर्ट में कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का केस करेंगे।

दूसरी तरफ, पुलिस ने स्टेडियम में 90 हजार लोगों की अनुमानित भीड़ को संभालने के लिए 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *