भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 बॉल पर शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया।
अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 43 बॉल में 133 रन की साझेदारी की। उन्होंने सबसे तेज शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। वहीं भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।