शिमला, – हिमाचल प्रदेश के मख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया। उन्होंने अपने कार्यालय के उप सचिव स्तर के अधिकारी के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाकुर और उनके स्टाफ कर्मचारियों का जल्द ही कोरोना टेस्ट होगा।
अधिकारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।