हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड सीरीज खेलने पर संशय:दाएं पैर में इंजरी; मार्च में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर चोटिल हो गए हैं। उनके दाएं पैर की आगे की हड्डी में चोट लगी है। इस वजह से वे कम से कम 3 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, चोट के कारण हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे दोनों सीरीज नहीं खेल पाएंगे। टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी ।वह मार्च से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

2 हफ्ते आराम, इसके बाद शुरू होगा रिहैब

BCCI के एक सूत्र के मुताबिक, हार्दिक के हालिया स्कैन में दाएं पैर के आगे की हड्‌डी में इंजरी सामने आई है। उन्हें 2 हफ्ते पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। BCCI मेडिकल पैनल के हेड डॉ. दिनशॉ पारदीवाला अभी जापान में हैं। उनके लौटने के बाद हार्दिक की रिपोर्ट का आकलन किया जाएगा। इसके बाद रिहैब शुरू करने का फैसला होगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *