भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के विकेट को बुधवार को हैदराबाद में खेले गए मैच का टर्निंग पॉइंट बताया है। उन्होंने मैच के बाद कहा- ‘मैच का टर्निंग पॉइंट वह था, जब तिलक आउट हुए। हम मैच में अच्छी स्थिति में थे।’
31 साल के सैमसन ने आगे कहा, ‘हम 10-20 रन आसानी से बना रहे थे। रेड्डी और तिलक दबाव हैंडल कर रहे थे। दोनों बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय तक हम रन चेज में बने हुए थे।’
मैच में 48 रन बनाने के लिए 19 गेंदें बाकी थीं, तभी रोमारियो शेफर्ड ने तिलक से गलत शॉट लगवाकर उनका विकेट लिया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया।