सेंसेक्स में 100 अंक की गिरावट:74,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 गिरा; बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 22 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 74,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।

वरमोरा ग्रैनिटो का IPO आज से ओपन

वरमोरा ग्रैनिटो का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 24 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 708.02 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

इससे पहले कल यानी 21 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 564 अंक की तेजी के साथ 74,859 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 68 अंक की बढ़त रही, ये 23,414 पर बंद हुआ था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *