सितंबर 2026 में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेन्ट प्लान यानी SIP के जरिए मंथली कंट्रीब्यूशन यानी निवेश ₹32,490 करोड़ के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले अगस्त में यह आंकड़ा ₹32,297 करोड़ रहा था।
अगस्त के मुकाबले सितंबर में SIP कंट्रीब्यूशन में ₹193 करोड़ यानी लगभग 0.6% की बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब SIP कंट्रीब्यूशन ₹32,000 करोड़ के पार रहा है।
हालांकि, इस दौरान म्यूचुअली फंड इंडस्ट्री के कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 5.1% की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार लगातार गिर रहा, AUM घट गया, फिर भी आम निवेशक मार्केट के उतार-चढ़ाव से डरने के बजाय SIP में ज्यादा पैसा लगा रहे हैं।