साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 99 रन से हराया:डेब्यू वनडे में हरमन ने 150 रन बनाए; सब्रायेन ने 4 विकेट लिए

साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को पहले वनडे में 99 रन से हरा दिया। जॉर्डन हरमन ने डेब्यू में 150 रन की पारी खेली। प्रेनेलन सब्रायेन ने करियर की बेस्ट गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए।

बुधवार को साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 348/6 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम बारिश से दो बार प्रभावित पारी में 162/8 ही बना सकी। मुकाबले का फैसला DLS मेथड से हुआ।

3 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे 11 सितंबर को विंडहोक में खेला जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *