साइंस कॉन्क्लेव में बोले मोदी-भारत में इनोवेशन की परंपरा रही:शून्य की खोज की, नंबर सिस्टम बनाया; हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर बनना

हमें आज जो सफलताएं मिल रही हैं, वे पहले कभी नहीं मिलीं। ‘विकसित भारत’ की नींव वैज्ञानिक अनुसंधान पर टिकी होगी। भारत एक नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य नई तकनीकें विकसित करना है।

हमारा लक्ष्य महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का विस्तार करना है। भारत का लक्ष्य आत्मनिर्भर बनना है।

ये बातें पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC 2026) के उद्घाटन में कहीं।

ESTIC साइंस-इनोवेशन से जुड़ा एक राष्ट्रीय सम्मेलन है। यह 27-28 अक्टूबर तक चलेगा, इसमें 12 सेक्टरों पर चर्चा की जााएगी। तीन नोबेल विजेता इसके स्पीकर होंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *