सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली वृद्धाश्रम में रहने को हुए मजबूर, भावुक करने वाला वीडियो आया सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली के एक ताजा वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है। वे वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। उनका वीडियो आने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर भी फैंस चिंतित हो गए हैं। हालांकि, कांबली ने वृद्धाश्रम की सुविधाओं की जमकर तारीफ की है। हालांकि, वे वीडियो में भावुक भी दिखाई दे रहे हैं।

कांबली अपने स्वास्थय को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में रहे हैं। उनको लेकर लगातार ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। इसके अलावा उनकी आर्थिक तंगी को लेकर भी खूब चर्चा होती है। एक बार वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से नौकरी मांगते हुए भी दिखाई दिए थे। अब उनके नए वीडियो ने एक बार फिर उनके स्वास्थय की चर्चा बढ़ा दी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *