मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों से इंडिगो और एअर इंडिया ने सऊदी अरब की सभी उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। मंगलवार को जारी नई एडवाइजरी में इंडिगो और एअर इंडिया ने कहा कि रियाद, जेद्दा, दम्माम या मदीना जाने वाले यात्री घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें, बिना कंफर्मेशन एयरपोर्ट न जाएं।
उड़ानें रद्द करने की मुख्य वजह यमन के हुती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले हैं। शनिवार-रविवार को रियाद के मुख्य एयरपोर्ट और दम्माम शहर के पास हुए हमलों के बाद सऊदी सरकार ने अपने एयरस्पेस को सुरक्षित रखने के लिए रियाद