टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर को ICC की नई टी-20 बैटिंग रैंकिंग में 7 स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज और जापान के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला है।
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा वनडे ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 276 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज
टी-20 बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल है। ईशान किशन टॉप और अभिषेक शर्मा दूसरे पर बने हुए हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा आठवें से नौवें पर खिसक गए हैं। भारत की तरह इंग्लैंड के भी तीन बल्लेबाज टॉप-10 में हैं।
जेमी ओवरटन को 47 स्थान का फायदा
इंग्लैंड के जेमी ओवरटन टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा पाने वाले खिलाड़ियों में रहे। वे 47 स्थान ऊपर चढ़कर टॉप-10 में पहुंच गए हैं। उनके करियर की बेस्ट 674 रेटिंग है। वहीं, पाकिस्तान के अबरार अहमद नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड के विल जैक्स ने भी वनडे रैंकिंग में 35 स्थान की बड़ी छलांग लगाई है। वे 37वें नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 46 रन बनाने के बाद 5 विकेट लिए थे।