शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए:सिराज की गेंद उनके दाहिनी कोहनी पर लगी, फिर फिजियो ने आइस पैक लगाया

भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुक्रवार को चोट लग गई। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद उनके दाहिनी कोहनी पर जा लगी। वे काफी दर्द में नजर आए।

इसके बाद सिराज तुरंत गिल के पास पहुंचे और उनका हाल जाना। फिजियो ने पहले उनके कंधे की फ्लेक्सिबिलिटी जांची और फिर कोहनी पर आइस पैक लगाया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरु हो रही है। रविवार को तिरुवनंतपुरम में तीन की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

गिल ने करीब 20 मिनट तक आइस पैक लगाए रखा। इसके बाद फिजियो ने उनकी कोहनी पर प्लास्टर लगाया। वे प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगातार आराम करते रहे।

इस दौरान सिराज उनके पास बैठे रहे। बाद में रोहित शर्मा भी गिल का हाल जानने पहुंचे। इसके बाद विराट कोहली और गुरनूर बरार भी उनके पास बैठे रहे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *