स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ‘जम्प डिपॉजिट स्कैम’ नाम के एक नए ऑनलाइन फ्रॉड से अलर्ट किया है। बैंक का कहना है कि अगर आपके खाते में अचानक बिना किसी वजह के पैसे आ जाएं, तो सावधान हो जाएं और किसी भी अनजान पेमेंट रिक्वेस्ट को अप्रूव न करें।
SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर बताया कि ठग सबसे पहले आपके अकाउंट में छोटे-मोटे पैसे भेजकर भरोसा जीतते हैं। इसके बाद, पैसे गलती से आने का बहाना बनाकर आपको झांसे में लेते हैं और UPI के जरिए आपके खाते से मोटी रकम निकाल लेते हैं।