रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 36 सेकेंड के इस ट्रेलर में पहले ट्रेलर के मुकाबले VFX और किरदारों के कॉस्टयूम में सुधार किया गया है।
ट्रेलर में भगवान राम (रणबीर कपूर) और रावण (यश) के बीच धर्म और अधर्म के युद्ध को केंद्र में रखा गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक वॉयसओवर से होती है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे अंधेरे की गहराइयों से रावण का उदय होता है।
दुनिया भर में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का अंतरराष्ट्रीय नाम ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड’ रखा गया है।