यशस्वी जायसवाल की 155 रन की नाबाद पारी:162 गेंदों में 15 चौके-5 छक्के लगाए, इंडिया-A और न्यूजीलैंड-A मैच ड्रॉ

भारत-A और न्यूजीलैंड-A के बीच क्राइस्टचर्च में खेला गया दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ रहा। मैच के तीसरे दिन भारत-A ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 282 रन बनाए। पहली पारी में न्यूजीलैंड-A को 78 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे, जबकि न्यूजीलैंड-A ने 424 रन बनाए।

जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक

दूसरी पारी में भारत-A के लिए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 155 रन बनाए। उन्होंने 162 गेंदों की पारी में 15 चौके और 5 छक्के लगाए। यश राठौड़ ने भी 122 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके शामिल रहे।

साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि देवदत्त पडिक्कल खाता नहीं खोल सके। जायसवाल और राठौड़ ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 247 रन की साझेदारी की।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *