शाहरुख खान ने मंगलवार को #AskSRK सेशन में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने 300 करोड़ रुपए की कीमत वाले अपने घर ‘मन्नत’ के रेनोवेशन और नई गैलरी को लेकर अपडेट दिया। एक फैन ने मजाक में मन्नत बेचने की बात कही तो शाहरुख ने कहा कि नई गैलरी बन रही है और अब वह वहीं से फैंस को नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट भी कन्फर्म की और बताया कि फिल्म 24 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में आएगी।
शाहरुख खान सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने एक्स पर #AskSRK सेशन किया। एक फैन ने उनकी चर्चित बालकनी को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर वह वहां आकर फैंस का अभिवादन नहीं कर रहे हैं तो मन्नत बेच देनी चाहिए।
शाहरुख के जन्मदिन और दूसरे खास मौकों पर फैंस उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में जुटते हैं। अभिनेता भी मन्नत की बालकनी से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते रहे हैं।