मणिपुर के कांगपोकपी से दो युवक लापता:नगा समुदाय पर अपहरण का आरोप; आदिवासी संगठन ने 48 घंटे के बंद का ऐलान किया

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो युवक लापता हो गए हैं। इसके बाद कुकी समुदाय के संगठन कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) ने गुरुवार शाम 5 बजे से 48 घंटे के बंद का ऐलान किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लापता युवकों की पहचान 21 साल के थांगगिनलुन चोंगलोई और 20 साल के पाओगिनलाल हैंगसिंग के रूप में हुई है। दोनों बुधवार शाम ताफू कुकी गांव के पास से लापता हुए थे।

COTU ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों का अपहरण नगा समुदाय के लोगों ने किया है। संगठन ने घटना की निंदा करते हुए दोनों की सुरक्षित रिहाई की मांग की है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों का अब तक कोई पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *