भुवनेश्वर की वापसी पर बोले सैंटनर:नई गेंद से उन्हें खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड के लिए चुनौती होंगे; पहला टी-20 मैच कल

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर कहा है कि भुवी नई गेंद से उनकी टीम के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं।

सैंटनर ने टी-20 मैच से पहले कहा- ‘अगर विकेट में थोड़ी भी मदद हुई, तो वह उसका फायदा उठा लेते हैं। भारत की कुछ सपाट पिचों पर भी उन्होंने गेंद को सीम और स्विंग कराया है।’

पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भुवनेश्वर करीब 4 साल बाद भारतीय T20I टीम में लौटे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी-20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में चुना था। हालांकि, वे बारिश के कारण गेंदबाजी नहीं कर सके।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *