भारत ने फुटबॉल वर्ल्डकप टीम पनामा को 1-1 पर रोका:रयान विलियम्स ने 41वें मिनट में दिलाई बढ़त, वालेंसिया ने 68वें मिनट में बराबरी की

भारत ने फीफा वर्ल्ड कप खेल चुकी पनामा के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रेंडली में 1-1 से ड्रॉ खेला। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में भारत ने पहले हाफ में रयान विलियम्स के गोल से बढ़त बनाई। पनामा ने 68वें मिनट में उमर वालेंसिया के गोल से स्कोर बराबर कर दिया।

यह मुकाबला भारत और पनामा के बीच पुरुष सीनियर इंटरनेशनल फुटबॉल में पहला मैच था। पनामा 2018 और 2026 वर्ल्ड कप खेल चुका है। 2026 वर्ल्ड कप में टीम ने घाना, इंग्लैंड और क्रोएशिया के खिलाफ ग्रुप मैच खेले थे। मौजूदा टीम में उस वर्ल्ड कप के 14 खिलाड़ी शामिल थे।

पनामा गेंद पर हावी, भारत ने रोका

मैच की शुरुआत से ही पनामा ने ज्यादा गेंद अपने पास रखी। भारत ने अपने डिफेंस को पीछे रखते हुए काउंटर अटैक का इंतजार किया। पनामा बाएं फ्लैंक से बार-बार आगे बढ़ रहा था, लेकिन विक्रम प्रताप सिंह, अबिषेक सिंह टेकचम, अनवर अली और बिजॉय वर्गीज ने कई हमले रोके।

भारत को भी शुरुआत में बड़ा मौका मिला। 8वें मिनट में अनवर अली ने आगे गेंद भेजी। आशिके कुरुनियन ने उसे आकाश मिश्रा तक पहुंचाया और आकाश ने बॉक्स के अंदर रयान विलियम्स के लिए कटबैक किया, लेकिन विलियम्स शॉट नहीं लगा सके।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *